Sunday, 2 June 2019

भूल (प्रथम अंक)

क्या आपने कभी सोचा था कि आप की एक गलती आपकी और उनकी लव स्टोरी बन जाएगी? क्या आपने कभी सोचा था कि, आपने अभी -अभी जो काम किया है यह जरूरत के विपरीत गुल खिलायेगा? क्या आपने कभी सोचा है कि, जब खिलने की प्रक्रिया शुरू हो ही जाती है, तो यह दिल के अनुरूप हो जाती है?
 हां ऐसा हो सकता है!
 बशर्ते शर्त यह है की, प्रक्रिया दो दिलों के जुड़ाव की हो कुछ ऐसी ही घटना प्रसाद व सिन्नी के जीवन में घटती है।

 ए कहानी तब की है जब मोबाइल में 2G सेवा अपने चरम पर थी । सीधे तौर पर कहा जाए तो कहानी की शुरुआत 3 पात्रों देव, प्रसाद,सिन्नी से होती है, परंतु कहानी के अंतर्गत अन्य पात्रों की भी भूमिका  रहती है जो कहानी को बल देते हैं।



 देव और प्रसाद दोनों अलग - अलग शहर से थे परंतु एक ही कॉलेज में पढ़ने के कारण दोनों की मित्रता हो जाती है और दोनों कॉलेज की पढ़ाई खत्म करने के बाद अपने-अपने घर चले जाते हैं परंतु मोबाइल से बातें और SMS, शेरो-शायरी व अन्य बातें होती रहती थी जैसा कि दो मित्रों के बीच होता है।

 जबकि देव और सिन्नी एक ही शहर व जाति से बिलॉन्ग करते थे।

   सिन्नी का भाई व देव एक साथ ही स्नातक तक की पढ़ाई की थी जिसके कारण देव का सिन्नी के घर आना-जाना लगा रहता था। जिसके चलते देव व सिन्नी की आपसी नजदीकियां बढ़ी, सिन्नी का परिवार काफी खुले विचारों वाला था इसीलिए देव व सिन्नी की बढ़ती नजदीकियों पर शायद लोग ध्यान नहीं देते थे, इधर जब सिन्नी व देव का प्यार पीगेें भर रहा था, उसी समय प्रसाद की इंट्री बड़े ही नाटकीय ढंग से होती है।

 होता यह है कि प्रसाद अपने मित्र देव को एक प्यार भरा sms भेजता है परंतु उसकी सिम, सिन्नी किन्ही कारणों से अपने पापा के मोबाइल में लगाई हुई थी, जिसके कारण वह sms उसके पापा के मोबाइल में पहुंच जाता है।

सिन्नी, देव का सिम निकाल कर उसके मोबाइल में तो लगा देती है परंतु यह smsउसके पापा के मोबाइल में ही रह जाता है।

सिन्नी के पापा एक शिक्षक थे जो उस समय रिटायर्ड हो चुके थे। कुछ दिनों के बाद सिन्नी  जब अपने पापा का मोबाइल देख रही थी उसी समय उसकी निगाह उस SMS पर पड़ जाती है जो बड़ा ही एक्साइटिंग और प्यार भरा था। ऐसे sms को देख कर उसको यह लगा कि भला पापा को  ऐसा sms कौन किया है। और काफी पशोपेश के बाद वह बिना पापा को बताएं उस नंबर पर फोन करती है यह जानने के लिए कि आखिर यह कौन है।

सिन्नी जैसे ही वह मोबाइल नंबर डायल करती है, तो दूसरी तरफ से एक शख्स की आवाज आती है- हेलो, सिन्नी आवाक रह जाती है,वह इसलिए कि उसने तो सोचा था कि किसी महिला की आवाज आएगी परंतु यह तो एक पुरुष की आवाज थी। इधर प्रसाद ने दूसरी तरफ से एक महिला की आवाज सुनी तो वह भी कहा हां कहिए किससे बात करनी है, फिर सिन्नी बोलती है कि, इस नंबर (प्रसादके) से हमारे मोबाइल नंबर पर smsआया था पर प्रसाद कहता है कि मैंने तो कोई एसएमएस नहीं भेजा था, पर सिन्नी अड जाती है,तो थोड़ी तू-तू मै-मै होती है,और फिर दोनों एक दूसरे का आंशिक परिचय लेकर फोन काट देते हैं। 

अब प्रसाद अपने मोबाइल से सेंड किए एसएमएस को देखता है क्या वास्तव में मैंने इस नंबर पर sms भेजा था, कहीं भूल से तो ऐसा नहीं हो गया काफी खोज नियोज के बाद प्रसाद यह सुनिश्चित कर लेता है कि मैंने इस नंबर पर कोई sms नहीं भेजा।

इधर प्रसाद को उसकी मीठी गर्जना  दिल में चुभी  जा रही थी और मन में शरारत उठने लगी जिसके कारण उसने एक  नहीं कई SMS उसी नंबर पर सेंड कर दिया,जो अपने आप मे पूरी मोहब्बत की पाठशाला थी। चूंकि सिन्नी ने प्रसाद के मोबाइल नंबर को अपने मोबाइल नंबर से डायल किया था अतः सारे smsसिन्नी के मोबाइल के इनबॉक्स में जा गिरे।

 प्रसाद ने ऐसा इसलिए भी किया था कि, जिस बात के लिए सिन्नी ने उस पर ब्लेम लगाया था वह बात तो होनी ही चाहिए थी। अर्थात सिन्नी ने झूठ बोला था कि उसके फोन नंबर पर उसने smsकिया था। अतः प्रसाद sms. करके वह बात पूरी कर रहा था।

 इधर सिन्नी झूठ बोल कर बुरा फंस गई थी, उसको लगा कि यह लड़का तो पीछे ही पड़ गया और इसी बात के चलते उसने देव से यह बात बताई, उसने कहा कि इस मोबाइल नंबर( प्रसाद के) से बहुत सारे एसएमएस आ रहे हैं और यह लड़का बेवजह हमको परेशान कर रहा है, इस पर देव एक सच्चे आशिक की भूमिका निभाते हुए उस नंबर पर कॉल करता है तो दूसरी तरफ से प्रसाद की आवाज आती है। पर प्रसाद के भीड़-भाड़ वाली जगह होने के कारण दोनों से थोड़ी बात होती है और देव अपना विरोध दर्शाता है, चूँकि देव ने सिन्नी का ही मोबाइल यूज किया था अतः प्रसाद के नंबर को पहचान नहीं पाया, क्योंकि उसको नंबर याद नहीं था पर प्रसाद ने देव की आवाज पहचान लिया था........

शेष अगले अंक मे.....

No comments:

Post a Comment

भूल(द्वितीय अकं)

प्रथम अकं से अगे ---- प्रसाद घर आता है और देव को फोन लगाता है,दोनों की आपसी बातचीत होती है और उससे उस मोबाइल नंबर की जानकारी मांगता...